Headlines

खाई में गिरा आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों का वाहन, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से आदि कैलाश की यात्रा पर गए यात्रियों की कार कुटी गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रेस्क्यू करके आर्मी हॉस्पिटल गुंजी में भर्ती कराया गया

ये भी पढ़ें:   यूआईआईडीबी पर सरकार ने साफ की स्थिति, 7,000 बीघा भूमि दिए जाने की खबर को बताया गलत

इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। चारों घायल श्रद्धालु हरिद्वार जिले के ही रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक आदि कैलाश दर्शन के बाद लौट रहा पर्यटकों का टाटा हेरियर वाहन संख्या UK08 AX8200 कुटी गांव से एक किमी आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में रंजू (44), संदीप रोहिला (44), अवनीश कुमार (45) और पूजा सिंह (42) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस और आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के जवानों ने उन्हें खाई से निकालकर दूसरे वाहनों से गुंजी पहुंचाया। हादसे में रंजू, पूजा और अवनीश को अधिक चोटें आई हैं, जिन्हें हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स लाया गया है। चौथे घायल संदीप रोहिला की स्थिति सामान्य है। उन्हें गुंजी से सड़क मार्ग से धारचूला भेजा गया है।.

ये भी पढ़ें:   देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सड़क में पैराफिट ना होने की वजह से कार कुछ ऊंचाई से नीचे खाई में गिरी थी, गनीमत रही कि कार ज्यादा नीचे खाई में नहीं गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *