Headlines

पहाड़ से मैदान तक गर्मी की मार गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, लोग हुए बेहाल

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की संभावना जताई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन में चटख धूप के बीच लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहावना है। मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी चरम पर है। पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में चटख धूप के बीच लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। दून में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है

ये भी पढ़ें:   ​कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर निकाला शहद; बोले- 90% तक अनुदान देकर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही सरकार

गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

बीते रविवार को नौतपा काल (ज्येष्ठ नक्षत्र में सबसे गर्म नौ दिन) में हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मई माह में इतना तापमान कभी नहीं रहा। तकरीबन 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री सर्वाधिक रहा था। बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी जेठ माह में नौतपा के समय ही रहती है। अन्य महीनों में तापमान इतना ज्यादा नहीं पहुंचता है। नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और दो जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल

पहाड़ों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। गढ़वाल में चारधाम समेत आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आंशका है। मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

ये भी पढ़ें:   जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

26 मई का 2011 से तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष – तापमान

2011 – 37
2012- 36.5
2013- 36.8
2014- 38
2015- 32.5
2016- 38.2
2017- 38.5
2018- 38.5
2019- 38.5
2020 – 38.5
2021 – 16.6
2022 – 39
2023 – 33
2024 – 42.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *