हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थानों के नाम परिवर्तित किये गए है

हरिद्वार जिले में प्रस्तावित नाम परिवर्तन: भगवानपुर और बहादराबाद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्थानों के नाम बदलने का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार:

  • औरंगजेबपुर का नया नाम शिवाजी नगर किया जाएगा।
  • गाजीवाली को आर्य नगर नाम से जाना जाएगा।
  • चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर रखा जाएगा।

इसके अलावा नारसन, खानपुर और रुड़की ब्लॉक में भी बदलाव प्रस्तावित हैं:

  • मोहम्मदपुर जट का नया नाम अंबेडकर नगर होगा।
  • मोहनपुर जट को इदरीशपुर नाम दिया जाएगा।
  • खानपुर कुर्सली का नाम नंदपुर किया जाएगा।
  • खानपुर का नया नाम श्री कृष्णपुर रखा जाएगा।
  • अकबरपुर फाजलपुर को विजयनगर नाम से जाना जाएगा।
ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी - मुख्यमंत्री

देहरादून जिले में नाम परिवर्तन प्रस्ताव:

  • मियांवाला का नाम रामजीवाला करने का प्रस्ताव है।
  • पीरवाला को केसरी नगर नाम दिया जाएगा।
  • चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर होगा।
  • अब्दुल्लापुर को दक्षनगर नाम से जाना जाएगा।

नैनीताल जिले में प्रस्तावित बदलाव: अभी नैनीताल जिले के लिए कोई विशेष प्रस्ताव साझा नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इस पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

उधम सिंह नगर में बदलाव:

  • नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग किया जाएगा।
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोवलकर मार्ग कहा जाएगा।
  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नया नाम कौशल्या पूरी प्रस्तावित किया गया है।

सरकार का कहना है कि ये नाम परिवर्तन स्थानीय जनता की मांगों और ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: