Headlines

उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन, सहारनपुर से देहरादून तक 22 दुकानें सील

नवरात्र के दौरान देहरादून में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 100 से भी अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच प्रशासन ने कुट्टू आटा सप्लायर, रिटेलर, होलसेलर पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज कर स्टॉक सीज किए हैं। इसका मुख्य गोदाम भी मेहूंवाला में बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने विकासनगर के व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद सहारनपुर के सप्लायर, पिसारी करने वाले चक्की मालिक और विकासनगर के व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिश देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक जहां-जहां से भी कुट्टू का आटा खरीदा गया और सप्लाई हुई, वहां पर पुलिस व प्रशासन की टीमों ने छापेमारी की है। पुलिस की जांच में करीब 22 जगह ऐसे मिली हैं, जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, उन जगहों को सील कर दिया गया। इसके अलावा कुट्टू के आटे को जब्त कर दिया गया है ताकि आगे किसी की तबीयत खराब न हो सके। साथ ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में फूड इंस्पेक्टर की तरफ से भी मुकदमा दर्ज करने की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें मुकदमा दर्ज करके ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज भी कर लिए है।