Headlines

देश में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, उत्तराखंड में भी दो नए केस मिले स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा, सैंपलिंग और बेड की तैयारी तेज

 

देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में देशभर में 277 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उत्तराखंड में भी दो नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि दोनों मामले माइग्रेंट व्यक्तियों के हैं  एक महिला गुजरात से ऋषिकेश पूजा के लिए आई थी जबकि दूसरी महिला पश्चिम बंगाल से राज्य में पहुंची थी।

ये भी पढ़ें:   दिनेश प्रताप सिंह का सख्त रुख: हरिद्वार में तीन अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक सैंपलिंग करें और कोविड टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश:

  • ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
  • पर्याप्त संख्या में बेड खाली रखे जाएं
  • सभी संदिग्ध मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कर यह पता लगाया जाए कि यह नया वेरिएंट कौन सा है

डॉ. टम्टा ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन करें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश