कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएम केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को सम्मानित किया। हिमाद्रि ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा को 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने हिमाद्रि और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाद्रि के पिता भगवान सिंह एक निजी संस्था में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हेमा माहरा गृहिणी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमाद्रि की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा बैठक; पेंशन और आय सीमा में बढ़ोतरी के दिए निर्देश
