देहरादून: गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू
देहरादून। राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी (रोबर्स केव) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां घूमने आए सात पर्यटक उफनती लहरों के बीच फंस गए। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।…


