मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी,आपत्तियां निस्तारित कर 3 दिन में जीओ जारी करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों के साथ बैठक ली। सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने कुम्भ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए…
