Headlines

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में  पांच मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। जिससे कई जिलों में बारिश  के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही मैदान में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें:   केदारताल ट्रैक पर बर्फबारी में फंसे 8 लोग, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि शुक्रवार 03 मई को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कल 4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।  जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित देहरादून के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

वहीं  पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश से इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 तारीख को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *