Headlines

देश में सबसे कम महंगाई दर वाले राज्यों में तीसरे नंबर पर उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के गुड गवर्नेंस का स्पष्ट दिख रहा असर, महंगाई पर नियंत्रण पाने में मिली कामयाबी उत्तराखंड देश में सबसे कम महंगाई दर वाले राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर है। हाल में जारी एक ताजा रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। ओडिशा में सर्वाधिक 7.11 महंगाई दर है तो उत्तराखंड 3.6 प्रतिशत महंगाई दर के साथ देश में तीसरे स्थान पर है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी की गुड गवर्नेंस का असर स्पष्ट रूप से आंकड़ों में देखने को मिल रहा है। दरअसल, देश में ऐसे तमाम राज्य हैं, जहां महंगाई दर बीते छह माह में तेजी से बढ़ी है। ऐसे अहम समय में उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी नीतियों के जरिये महंगाई दर को काबू में रखने में कामयाब रही है। जो कि राज्य के निवासियों के लिए किसी राहत भरी खबर से कम नहीं।
जब देश के अन्य राज्यों में महंगाई दर बढ़ रही थी तो सीएम धामी इसके लिए पहले से ही तैयार थे और उनके नेतृत्व में राज्य महंगाई दर को काबू पाने में सफल रहा। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के बाजारों को बिचौलियों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रखने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने से राज्य सरकार ने महंगाई दर पर कमी लाने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *