Headlines

Uttarakhand News: कांग्रेस-AAP के नेताओं ने इण्डिया गठबंधन को लेकर की ये बड़ी घोषणा, जानें…

आम आदमी पार्टी व काँग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सहमति बनने के बाद उत्तराखण्ड राज्य मे इण्डिया गठबंधन मे आम आदमी पार्टी के सम्मिलित होने को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।
जिसके अंतर्गत दोनो दलो द्वारा इण्डिया गठबंधन के पाँचो लोकसभा सीटो पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिऐ घोषणा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष काँग्रेस करन माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गठबंधन मे सम्मिलित होने से निश्चित ही इण्डिया गठबंधन को ऊर्जा मिलेगी। आज पूरे देश मे इण्डिया गठबंधन को मिल रहे जनाधार से मोदी सरकार भयभीत हो चुकी। आप से निरंतर बातचीत के चल रही थी, आज आप के आने से निश्चित रूप से हमारे लोकसभा प्रत्याशियों को चुनाव मे लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:   ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर आप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सहमति बनने के बाद पार्टी उत्तराखण्ड मे इण्डिया गठबंधन मे आधिकारिक रूप से सम्मिलित हो रही है। राज्य मे पाँचो लोकसभा सीटो पर हमारे बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियो को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिऐ पूरे निष्ठा व कर्मठता से कार्य करेंगे। आप उत्तराखंड संगठन द्वारा लोकसभा व जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं मे पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

हमारा उद्देश्य संविधान विरोधी ताकतों से लोकतंत्र को सुरक्षित करना है, देवभूमि उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्र हित मे अपनी आहुति दी है, चाहे देश के खातिर सरहदों पर हमारे युवाओं का बलिदान हो या फिर राज्य आंदोलनकारियों द्वारा किये गये आंदोलन यह सभी राष्ट्र को प्रेरित करने वाले है। इस अवसर पर इण्डिया गठबंधन के समन्वयक शीशपाल बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आप विशाल चौधरी, मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि, संगठन महामंत्री आप डी एस कौटिल्य व बडी संख्या मे काँग्रेस-आप कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *