Headlines

थराली: नाबालिग के रेप और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद थराली में तनाव

CHAMOLI: चमोली के थराली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी दिलबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्केट में फ्लैग मार्च निकाला।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

बता दें कि थराली में नाई का काम करने वाले मुस्लिम युवक दिलबर खान ने एक स्थानीय नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं, आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

वीडियो वायरल होने के बाद से इस मामले में थराली में तनाव का माहौल है। गुरुवार को भी स्थानीय व्यापारियों ने विरोध में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। तमाम संगठनों के लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर थराली देवाल तिराहे पर जाम लगाया। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *