Headlines

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, 26 जुलाई को गांधी पार्क में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सैनिक कल्याण निदेशालय, देहरादून में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने सभी तैयारियों को समयबद्ध, गरिमापूर्ण और भव्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का पर्व भी है। मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि इस अवसर को प्रदेशभर में सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए और जिला स्तर पर भी प्रभावी रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल

मंत्री जोशी ने जानकारी दी कि मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूतों के परिजनों, वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   ​कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर निकाला शहद; बोले- 90% तक अनुदान देकर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही सरकार

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की हर गतिविधि में सम्मान, अनुशासन और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी तैयारियों को व्यवस्थित कार्ययोजना के तहत संपन्न किया जाए।

इस अहम बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी सहित विभागीय अधिकारी और पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: 'नारी शक्ति वंदन' रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार


कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। उत्तराखंड के कई वीर जवानों ने इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी।