Headlines

जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के हित सर्वोपरि: कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कही। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों को शीघ्र भारत सरकार को भेजा जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए।

ये भी पढ़ें:   जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि जैविक प्रमाणीकरण संबंधी कार्यों पर भारत सरकार से बजट स्वीकृति में देरी के कारण असर पड़ सकता है। इसके समाधान के लिए भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है और नाबार्ड से भी स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट के माध्यम से 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने राजधानी स्थित रिंग रोड पर किसान भवन में रंग-रोगन और भवन के समग्र सुधारीकरण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: 'नारी शक्ति वंदन' रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार

इस अवसर पर कृषि निदेशक केसी पाठक और उप निदेशक डॉ. ए.के. वर्मा भी उपस्थित रहे।