Headlines

गैरसैंण मानसून सत्र: पहले दिन दिवंगत सदस्यों की दी गई श्रद्धांजलि, सदन पटल पर रखे जाएंगे 3 विधेयक

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सभी विधायकों ने दिवंगत सदस्यों शैलारानी रावत और कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शाम को तीन बडे धेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत और पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन में सदस्यों ने दोनों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलसि अर्पित की। शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित की गई। शाम को सदन पटल पर तीन विधेयक पेश किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती

मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने पर्याप्त तैयारियां की हैं। सरकार इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा कई विधेयक व प्रतिवेदन सदन पटल पर रखेगी। विपक्ष ने भी आपदा, कानून व्यवस्था केदारनाथ समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने का का प्लान बनाया है।  इस बार मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न लगाए हैं। प्रदेश सरकार ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *