Headlines

दुर्गा महानवमी पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई

DEHRADUN: शारदीय नवरात्र नवमी तिथि पर प्रदेशभर में कनव्या पूजन करते हुए मां दुर्गा को प्रस्न्न किया जा रहा है। माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस अवसर पर सीएम आवास में कन्या पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिशक्ति मां भगवती सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें:   सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश:डाॅ. धन सिंह रावत

नवरात्र में महा अष्टमी और नवमी तिथि आज एक साथ पड़ रही हैं। इस वजह से कन्या पूजन का खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *