Headlines

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले-सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से रखी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पीएस बोरा, जगतराम भट्ट उपस्थित रहे।