Headlines

चार धाम यात्राओं के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, जाने कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आगामी चार धाम यात्राओं के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण शुरू किया जाएगा जो की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को अवश्य करना होगा। मार्च के अंत तक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। चार धाम यात्राओं के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर 8 मार्च को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6:00 बजे खुलने हैं। परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने हैं। अभी मंदिर समिति द्वारा कपाट खोलने की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। चारधाम यात्रा की तैयारी के लिए पर्यटन विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल आयुक्त को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है इस राशि को केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को बेहतर व्यवस्था देने पर खर्च किया जाना है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण व्यवस्था में इस बार कुछ बदलाव किया गया है। तीर्थ यात्रियों को चारों धामों में भीड़भाड़ और व्यवस्था के विषय में ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी मिल सकेगी जिससे तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम हो सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि चार धाम यात्रा में अबकी बार काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *