Headlines

हाईकोर्ट ने हटाई पंचायत चुनाव पर लगी रोक, सरकार को मिली हरी झंडी

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है, जिससे राज्य में चुनावी प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

अब सरकार को पंचायत चुनाव कराने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि यह चुनाव हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में कराए जाएंगे। पहले आरक्षण रोस्टर को लेकर विवाद के चलते चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगी थी, जिस पर आज उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया।

अब राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार की ओर से नई अधिसूचना जारी होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुने जाने वाले प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए जल्द चुनावी बिगुल बज सकता है।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत