Headlines

बेखौफ बदमाश- हरिद्वार हाइवे पर महिला एंकर और उसकी बहन से छेड़छाड़, कपडे फाड़े, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी तो छोड़िए मीडियाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। हरिद्वार जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार रात को बदमाशों ने एक टीवी चैनल की एंकर और उसकी बहन के साथ बदतमीजी की, विरोध करने पर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम देहरादून निवासी एक टीवी चैनल की महिला एंकर अपनी बहन के साथ रुड़की स्थित मायके के लिए कार से लौट रही थी। अंबाला-देहरादून हाईवे पर डाट काली मंदिर से बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे लग गए। आरोपियों ने सीटियां मारी और अश्लील फब्बितयां कसीं। आरोपी दोनों बहनों की वीडियो बनाने लगे। इसके बाद पूरे रास्ते आरोपी पीछे लगे रहे। अमानतगढ़ गांव के पास हाईवे पर ही आरोपियों ने अपनी बाइक युवतियों की कार के आगे लगा दी, जिस कारण एंकर को अपनी कार रोकनी पड़ी। विरोध करने पर आरोपियों ने एंकर औऱ उसकी बहन के साथ मारपीट की और दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। बदमाशों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों ने बुग्गावाला पुलिस चेकपोस्ट में पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन और शिवम निवासी गांव इस्माइलपुर बताया। बुग्गावाला थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *