Headlines

भिक्षावृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने हेतु एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 09/09/2024 को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मिलकर भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाया गया ।

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

अभियान के दौरान टीम को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्शन लाल चौक में रेड लाइट पर 01 महिला, 01 पुरुष एवं 03 बच्चे जोकि आने जाने वाले वाहनों के शीशे खटखटाकर लोगों से भीख मांगते हुए मिले, जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी एवं यातायात बाधित हो रहा था। मौके पर टीम द्वारा भीख मांगने वाले पुरुष एवं महिला को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा भीख मांगने वाले 03 बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के उपरांत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 01 बालिका को बालिका निकेतन केदारपुरम में तथा 02 बालकों को समर्पण सोसायटी चन्दन नगर देहरादून में दाखिला कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *