Headlines

श्री बद्रीनाथ धाम से वापस लौटते वक्त श्रद्धालु की बस दुर्घटनाग्रस्त 24 यात्री थे सवार

खबर चमोली जिले की है जहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैनाकुली के पास यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें 24 लोग सवार थे।
दरअसल प्रात: लगभग 05:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी और कोतवाली बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले है व श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। शेष सभी यात्री सकुशल है जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जारी है।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *