Headlines

कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी हरिद्वार से वीरेंद्र रावत मैदान में तो नैनीताल से इस नेता की लगी लॉटरी

आखिरकार काफी मंथन के बाद कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार संसदीय सीट पर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है

ये भी पढ़ें:   समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा बैठक; पेंशन और आय सीमा में बढ़ोतरी के दिए निर्देश

उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा से अजय टम्टा और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा के बीच मुकाबला है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के अनिल बलूनी और कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला होगा। टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी और कांग्रेस की जोत सिंह गुनसोला मैदान में है।

ये भी पढ़ें:   ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

भाजपा ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर अजय भट्ट को उतारा है तो हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *