Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने पंचायत चुनाव में डाला वोट, लोगों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान किया। वे राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई में बने बूथ नंबर 3 पर पहुंचे और आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी मतदान किया।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर एक वोट बहुत कीमती है और यह राज्य की पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।