Headlines

मसूरी से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत, 4 घायल

DEHRADUN:  शुक्रवार सुबह मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मैगी प्वाइंट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती

जानकारी के मुताबिक मसूरी से देहरादूनलौटते समय एक टाटा टियागो कार (UP 46M 6977) कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे,  इनमें से 3 व्यक्ति खुद वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे रहे। एसडीआरएफ टीम ने वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। वाहन में फंसे तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सभी लोग नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वो भी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *