Headlines

बड़ी खबर :यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन खुलेंगे, हुई तिथि की घोषणा

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई है। मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में तय किया गया। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *