Headlines

बड़ी खबर :UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा से संबंधित जारी की नई अपडेट जाने बस एक क्लिक पर

असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 UKPSC Latest Update: असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 के विज्ञापन दिनांक 04 दिसम्बर, 2021, विज्ञप्ति दिनांक 19 जनवरी, 2022 एवं दिव्यांगजन के पदों हेतु शुद्धिपत्र दिनांक 23 दिसम्बर, 2022 द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अंकित ए०पी०आई० स्कोर के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) के लिए संशोधित शार्टलिस्टिंग परिणाम दिनांक 04 मार्च, 2024 को घोषित किया गया

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

जिसमें सफल अभ्यर्थियों से दिनांक 18 मार्च, 2024 तक अभिलेख प्राप्त किये गये थे। प्राप्त अभिलेखों की सन्निरीक्षा के क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) विषय के लिए अनर्ह सूची, अभ्यर्थन निरस्त सूची एवं अधिमानी अर्हता विषयक सूचना से संबंधित सूचियों को आयोग की Website: psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है।
अनर्ह सूची एवं अधिमानी अर्हता सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को साक्ष्यों सहित दिनांक 13 मई, 2024 (सोमवार) तक अभिलेख / प्रमाण-पत्र / प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अन्तिम तिथि 13 मई, 2024 (सोमवार) के पश्चात् अभ्यर्थियों के इस विषय में प्राप्त किसी भी अभिलेख / प्रत्यावेदन/प्रमाण-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को इस संबंध में डाक के माध्यम से पृथक से सूचना प्रदान नही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *