बड़ी खबर :गंगोत्री धाम के कपाट, कल खुलेंगे सजाया गया माँ भगवती का दरबार

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की पूरी तैयारी हो गई हैं . इस बार अक्षय तृतीया पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. 9 मई को मां गंगा भाग मूर्ति को शीतकालीन स्थल मुखबा गांव से दोपहर 1 बजे उत्सव डोली में बैंड-बाजों की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना किया जाएगा. रात को भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में मां गंगा की डोली विश्राम करेगी अगले दिन डोली सुबह यहां से गंगोत्री धाम पहुंचेगी.इसके साथ ही विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा.इस बार चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. इस बार अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खोले जाएंगे, जिसकी तिथि और शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती पर निकाली जाएगी

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *