Headlines

केदारनाथ धाम पहुंची बाबा पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, 10 मई को प्रातः 07 बजे खुलेंगे कपाट भक्तों उमड़ी भीड़

विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिंलिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है। ऊं नम् शिवाय.. जय बाबा केदार… के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिनों की पैदल यात्रा के पाश्चात्य गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे श्री केदारनाथ धाम पहुँच गई है। ऊं नम् शिवाय के उदघोष के साथ सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुन के साथ डोली का भव्य स्वागत हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने डोली का स्वागत कर बाबा का आशीर्वाद लिया कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि बाबा के कपाट शुक्रवार सुबह 07 बजे मंत्रोच्चारण के साथ देश- विदेश से बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्य मंदिर सहित प्रांगण करीब 24 कुंतल फूलों के साथ सजाया जा रहा है

ये भी पढ़ें:   पिता की खाकी का मान, बेटे ने रचा इतिहास: उत्तराखंड PCS में तीसरा स्थान पाकर मनीष रमोला बने DSP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *