Headlines

किसानों के साथ खड़ी है सरकार, हर्षिल में हरसंभव मदद का वादा: कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने हर्षिल घाटी के सेब उत्पादक किसानों की समस्याओं को रखते हुए सरकार से 2013 के तर्ज पर सेब की खरीद शीघ्र आरंभ करने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से वार्ता की और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और शीघ्र ही सीमांत क्षेत्रों के सेब काश्तकारों की फसल की खरीद को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।