Headlines

भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

RUDRAPRAYAG:  केदारघाटी में हो रही बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को हुई बारिश और भूस्खलन के बाद गौरीकुंड से आगे चीरबासा के पास 15 मीटर मार्ग वाशआउट हो गया है। इस कारण वहां फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित तरीके से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रास्ते को  पार करवाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ डीडीआरएफ के जवान दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में 15 मीटर मार्ग वाशआउट होने से पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में पैदल यात्री यहां फंसे रहे। एनडीआरफ, एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक रास्ता तैयार कर पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू कराई, हालांकि घोड़ा-खच्चरों का संचालन अभी बंद है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। लगभग डेढ़ महीने पूर्व अतिवृष्टि से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग प्रभावित हुआ था।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह गौरीकुंड और जंगल चट्टी के बीच में जंगल चट्टी से एक किलोमीटर पीछे गौरीकुंड की तरफ रास्ता टूटने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग का चयन किया गया. तीर्थयात्रियों को सुरक्षित तरीके से वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करवाई जा रही है. रजवार ने बताया कि घोड़े-खच्चरों के लिए फिलहाल मार्ग बाधित है. मार्ग को तत्काल खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

इससे पहले 31 जुलाई को भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में नए बनाए गए मार्ग पर यात्रा करना जोखिमभरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *