Headlines

​देहरादून: पलटन बाजार के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; 4 दमकल वाहनों ने पाया काबू

देहरादून: राजधानी देहरादून के दिल कहे जाने वाले पलटन बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित एक नामी गारमेंट्स शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में आज (बुधवार) अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

​

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पलटन बाजार स्थित ‘ननकानी गारमेंट्स’ के तीसरे तल पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए वहां वेल्डिंग करने वाले मजदूर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी की वजह से तीसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ये भी पढ़ें:   दिनेश प्रताप सिंह का सख्त रुख: हरिद्वार में तीन अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

​

​आग की लपटें और धुआं उठता देख आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला। दमकल के 04 वाहनों की मदद से फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग को समय रहते रोक लिया गया, जिससे वह आस-पास की अन्य दुकानों में नहीं फैल सकी।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

​

इस अग्निकांड में गोदाम के भीतर रखा भारी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा आग से हुई कुल क्षति का सटीक आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है।