Headlines

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में “जन जन की सरकार जन की द्वार’ के तहत विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश में कुल 20 कैम्प आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 18,673 लोगों ने विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।
अब तक राज्यभर में कुल 504 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 4,08,541 से अधिक नागरिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील, सक्रिय और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

इन कैम्पों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह प्रयास विशेष रूप से ग्रामीण, दूरस्थ और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैम्पों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश में आयोजित हो रहे ये कैम्प उत्तराखंड सरकार की सुशासन, सेवा और समर्पण की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करते हैं तथा आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहे हैं।