वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध धाम भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।
नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में वंसत पंचमी पर राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी।
टिहरी के नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह बताया कि 4 मई को प्रातः 6:00 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने देश के श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक सख्या में सुखद एवं सफल यात्रा करें।
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा बैठक; पेंशन और आय सीमा में बढ़ोतरी के दिए निर्देश
