Headlines

हरिद्वार-टिहरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मयूर दीक्षित बने हरिद्वार डीएम, नितिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार के नए जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, IAS अधिकारी नितिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह आदेश उस दिन आया है जब हरिद्वार के वर्तमान जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हरिद्वार और टिहरी में इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की चर्चा पिछले कुछ दिनों से चल रही थी, जिसे अब शासन ने आधिकारिक रूप दे दिया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

 मयूर दीक्षित (IAS-2013) इससे पूर्व टिहरी जिले में जिलाधिकारी, टिहरी बांध पुनर्वास परियोजना के निदेशक तथा जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में टिहरी जिले में पुनर्वास एवं अधोसंरचना विकास को नई दिशा मिली।

श्रीमती नितिका खंडेलवाल (IAS-2015) वर्तमान में अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक USAC और प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के रूप में सेवाएं दे रही थीं। अब वे टिहरी की नई जिलाधिकारी होंगी, साथ ही टिहरी बांध पुनर्वास परियोजना की निदेशक के रूप में भी कार्यभार संभालेंगी।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण