पंतनगर विश्वविद्यालय ने वर्ल्ड रैंकिंग में लगाई ऊंची छलांग, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून/पंतनगर, 08 अप्रैल। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार दर्ज किया है। वर्ष 2023 में 361वें स्थान पर रहे विश्वविद्यालय ने अब 209वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

इस उल्लेखनीय सफलता की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट के दौरान दी। मंत्री ने विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है और यह विश्वविद्यालय के समर्पण और शोध में निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी - मुख्यमंत्री

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में पहली बार एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस का सफल आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा दी है।

मंत्री जोशी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय को आवश्यक संसाधन, तकनीकी सहयोग और अनुसंधान के लिए हरसंभव मदद देती रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंतनगर विश्वविद्यालय आने वाले समय में पूरे देश के लिए कृषि क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान बनकर उभरेगा।