Headlines

उत्तराखंड में जनविरोधी नई शराब की दुकानें होंगी बंद

उत्तराखंड सरकार ने जनसंवेदनाओं और स्थानीय विरोध को गंभीरता से लेते हुए एक अहम निर्णय लिया है। आबकारी आयुक्त हरि चन्द्र सेमवाल के निर्देश पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में खोली गई उन सभी नई देशी व विदेशी शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा, जिनका स्थानीय स्तर पर व्यापक विरोध हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

यह फैसला आबकारी नीति 2025 के नियमों के तहत लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनविरोध और कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विरोध के चलते बंद होने वाली दुकानों के अनुज्ञापियों को यदि कोई राजस्व जमा किया गया है, तो उसकी वापसी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। यह कदम सरकार की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल