Headlines

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निलंबन का आदेश जारी किया

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनज़र पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के पत्र संख्या 3/103/01/2025 दिनांक 25.04.2025 के आधार पर उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-8 द्वारा सभी संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखण्ड शासन की अपर सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि:

  • पाकिस्तान नागरिकों को जारी सभी वैध वीज़ा 27 अप्रैल 2025 से निरस्त (Revoked) कर दिए जाएंगे।
  • मेडिकल वीज़ा केवल 29 अप्रैल 2025 तक ही मान्य रहेंगे।
  • यह आदेश दीर्घकालिक वीज़ा (LTV), राजनयिक एवं आधिकारिक वीज़ा धारकों पर लागू नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

इस आशय से राज्य के पुलिस महानिदेशक, आयुक्तगण (गढ़वाल/कुमाऊं), समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने व उसकी सूचना शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, इस आदेश की जानकारी जनसामान्य में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:   ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री