कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गढ़ी कैंट के नींबूवाला में सड़क चौड़ीकरण का कार्य विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के बाद ही प्रारम्भ किया जाए।
बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में बैठक के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया गया नींबूवाला में सड़क चौड़ीकरण के कार्य से पहले यूपीसीएल विद्युत तारों को भूमिगत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यो को सुनियोजित रुप से करना विभागीय कार्मिकों को अमल मे लानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अनारवाला मालसी मार्ग, विलासपुर काडली की सड़कों एवं किमाड़ी मुख्य मार्ग के निर्माण सम्बन्धी कार्यो की वस्तुस्थिति जानी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के ईई जितेन्द्र त्रिपाठी, यूपीसीएल के ईई एसएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा बैठक; पेंशन और आय सीमा में बढ़ोतरी के दिए निर्देश
