Headlines

चारधाम यात्रा 2025: ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ, परिवहन विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

देहरादून, अप्रैल 2025 – उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के शीघ्र आरंभ होने के मद्देनज़र, देहरादून सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार बसों के ग्रीन कार्ड उन्हीं वाहनों को जारी किए जाएंगे, जो निर्धारित तकनीकी मानकों और भौतिक दशा के अनुसार उपयुक्त पाए जाएंगे। पर्वतीय मार्गों पर संचालित वाहनों के लिए रियर ओवरहेंग एवं व्हीलबेस को लेकर विशेष मापदंड तय किए गए हैं। इन मापदंडों के तहत बस की अधिकतम कुल लंबाई 8.75 मीटर, अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर और अधिकतम चौड़ाई 2570 मि.मी. तय की गई है।

ये भी पढ़ें:   ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

प्रमुख तकनीकी मानक इस प्रकार हैं:

  • रियर ओवरहेंग यदि व्हीलबेस का 50% है तो अनुमन्य व्हीलबेस 4500 मि.मी.
  • यदि 50-55% है तो अनुमन्य व्हीलबेस 4450 मि.मी.
  • यदि 55-60% है तो अनुमन्य व्हीलबेस 4400 मि.मी.

साथ ही, वाहनों की अधिकतम लंबाई की गणना में 20 मि.मी. तक का विचलन अनुमन्य होगा।

ये भी पढ़ें:   लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं,राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास

देहरादून सम्भाग के सभी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपरोक्त मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

परिवहन विभाग का यह कदम चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: 'नारी शक्ति वंदन' रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार