Headlines

“श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” में अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” के पुनर्गठन के अंतर्गत अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। समिति के कार्यक्षेत्र में विस्तार और चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:

  •  हेमन्त द्विवेदी (जनपद पौड़ी गढ़वाल) को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
  •  ऋषि प्रसाद सती (जनपद चमोली) और  विजय कपरवाण (जनपद रुद्रप्रयाग) को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है।
ये भी पढ़ें:   देहरादून: 'नारी शक्ति वंदन' रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार

यह पहली बार है जब समिति में एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस निर्णय का उद्देश्य समिति के कार्यों का कुशल संचालन, तीर्थयात्रा प्रबंधन में बेहतर समन्वय और यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर स्थानीय भागीदारी को भी सुदृढ़ किया गया है।

ये भी पढ़ें:   ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा:

” हेमन्त द्विवेदी जी को ‘श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर तथा  ऋषि प्रसाद सती  और  विजय कपरवाण  को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इन दायित्वों के माध्यम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित पदाधिकारीगण अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे।
दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन, बेहतर समन्वय और यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे आशा है कि यह नई टीम भगवान बद्री-केदार के दिव्य धामों के प्रबंधन को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।”