भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया भर से शादी के लिए पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 विवाह सम्पन्न
देवभूमि उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद स्थित, शिव- पार्वती का विवाहस्थल त्रिजुगीनारायण वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। यहां देश विदेश से लोग सनातन परम्पराओं के अनुसार विवाह करने के लिए पहुंच रहे हैं। शादियों के सीजन में अब यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई…
