Uttarakhand News: संविदा और आउटसोर्सकर्मियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से मिलेगा मंहगाई भत्ता, जानें

उत्तराखंड के संविदा और आउटसोर्सकर्मियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रोडवेज के संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को मंहगाई भत्ता मिलने वाला है। इसकी कवायद तेज है। इन कर्मियों को चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक मार्च से मिलेगा। इसका आदेश निगम ने आचार संहिता लागू होने से पहले 16 मार्च को जारी कर दिया था।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के मंहगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी होने के साथ ही संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों की भी प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ा दिया गया है। इस आदेश में परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक मार्च 2024 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के आदेश

जारी आदेश के मुताबिक, संविदा, आउटसोर्स व विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग श्रेणी के चालकों को एक मार्च से 3.12 रुपये के बजाए 3.21 रुपये प्रति किलोमीटर, परिचालकों को 2.64 रुपये के बजाए 2.71 रुपये प्रति किमी, पर्वतीय मार्ग के चालकों को 3.65 रुपये के बजाए 3.75 रुपये और परिचालकों को 3.10 रुपये के बजाए 3.19 रुपये प्रति किमी महंगाई भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *