मसूरी विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, रेखा वर्मा और मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित

 

देहरादून, 10 अप्रैल। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन आज देहरादून के सालावाला स्थित दून कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गठन से लेकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक के संघर्षपूर्ण इतिहास को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह सफर उन असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की निःस्वार्थ सेवा और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में जीवन लगा दिया।

ये भी पढ़ें:  

रेखा वर्मा ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ने परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर महिलाओं सहित हर वर्ग को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा:

“धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक का खात्मा, किसानों को किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं, यह सब मोदी सरकार की दूरदर्शिता का परिचायक हैं।”

मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहली फाइल तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी किसानों के हित में ही थी।

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

सम्मेलन में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, राज्यमंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, राकेश रावत, आर.एस. परिहार, ज्योति कोटिया, अंकित जोशी, आशीष थापा, विनय गुप्ता, निरंजन डोभाल सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति निष्ठा को और मजबूत किया, जिससे आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को बल मिला।