उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।
माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।
वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— “हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।”
ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।
- हिमालयी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे उत्तराखंड और हिमाचल, अनुभवों और तकनीक के आदान-प्रदान पर समझौता
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
- हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 ‘मिनी सचिवालय’ शुरू
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”
- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा,गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना।-मुख्यमंत्री
