Headlines

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में  पांच मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। जिससे कई जिलों में बारिश  के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही मैदान में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि शुक्रवार 03 मई को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कल 4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।  जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित देहरादून के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

वहीं  पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश से इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 तारीख को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *