Headlines

बड़ी खबर : बोर्ड के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, मेरिट लिस्ट में टॉप 25 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा, उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे समय पर जारी किए गए हैं। परीक्षाफल भी अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।
सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी मेरिट में शामिल 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। उधर, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, बोर्ड की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को लगता है, उनके कम अंक आए हैं। अंक सुधार के लिए उन्हें भी मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट बताते हैं कि विभाग की ओर से अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *