एमडीडीए बोर्ड बैठक, देहरादून और मसूरी के विकास के लिए 25 बड़े प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के इलाकों के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। गढ़वाल आयुक्त और एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए लगभग 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। …
