चन्दर नगर नाले का हुआ कायाकल्प, 3.83 करोड़ की लागत से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के निवासियों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि भरा रहा। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत, चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किए गए चन्दर नगर नाले का आज भव्य लोकार्पण किया गया। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और क्षेत्रीय विधायक…
