Headlines

थराली और पुरोला में सीएम धामी ने रोड शो के बाद किया जनसभा को संबोधित, अनिल बलूनी, माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए मांगे वोट

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियीन तेजी पकड़ने लगा है। गुरुवार को अजय भट्ट और अजय टम्टा के पक्ष में प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़वाल से प्रत्याशी अनिल बलूनी और टिहरी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। सीएम धामी ने थराली में विशाल रोडज शो भी किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र — बोले, सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

मुख्यमंत्री धामी आज सुबह थराली पहुंचे, जहां उन्होंने गढञवाल प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। महिलाएं और बुजुर्गों ने रोड शो का फूल बरसाकर  स्वागत किया। इसके बाद थराली में ही सीएम धामी ने बलूनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है, और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु तत्पर है। आमजन से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकास का जो अभियान भाजपा की सरकार में शुरु होता है, वह धरातल पर उतरता भी है। सीएम ने कहा कि जनसभा में थराली की जनता ने जो जबरदस्त उत्साह दिखाया, वो इस चुनावी रण में भाजपा की ऐतिहासिक विजय को परिलक्षित करता है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा 'फुल अलर्ट' पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

थराली के बाद सीएम धामी सीधे पुरोला पहुंचे, जहां उन्होंने टिहरी लोकसत्रा क्षेत्र से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद पुरोला में जनसभा को भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *